मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- कस्बा चरथावल के मोहल्ला हलवाइयान में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। गत दिवस रविवार को एक युवक द्वारा कुत्ते को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक ने गुस्से में आकर कुत्ते को पकड़ लिया और उसे कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया। घटना को देखकर आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी को दी। सूचना मिलने पर पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। उधर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बेवासियों का कहना है कि इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है । पुलिस का क...