हाथरस, अगस्त 3 -- सिकंदराराऊ। शनिवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया में 20 वर्षीय युवक हेमराज नें अपने आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार हेमराज सुबह नौ बजे चाय पीकर घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर उसके ताऊ ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। एक ग्रामीण ने बताया कि उसने हेमराज को लाग की ओर जाते देखा था। जिसको लेकर रात मे बाग में तलाश करने पर आम के पेड हेमराज का शव लटका हुआ था। जिसको लेकर चीखपुकार मच गई और परिवार में हाहाकार मच गया।बताया जाता है कि हेमराज के पिता कैलाश की पंद्रह वर्ष और माता की दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: आम के बाग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान इसके बाद हेमराज और उसके छोटे भाई सूरज को उनके ताऊ ने पाला था। दो वर्ष पहले सूरज की भी ट्रेन से गिरकर मौत...