मुंगेर, जनवरी 28 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि घटना की सूचना समय रहते पुलिस को नहीं दी गई। इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की उन्हें जानकारी नहीं है और न ही थाना को कोई सूचना प्राप्त हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.