पिथौरागढ़, अप्रैल 10 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। धारचूला में एक 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीड़े मारने की दवाई का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन युवक को उप जिला अस्पताल धारचूला लेकर पहुंचे। जहां व्यक्ति की स्थिति देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह युवक ने कोल्ड ड्रिक में कीड़े मारने की दवाई डालकर उसका सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को उप जिला अस्पताल धारचूला से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ अभिषेक, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी ने युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.