गढ़वा, अक्टूबर 11 -- गढ़वा। विशुनपुरा थानांतर्गत विशुनपुरा गांव निवासी रामचंद्र राम के पुत्र 30 वर्षीय मजनू राम ने शुक्रवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भें भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर मजनू का उसके परिवारवालों से झगड़ा हुआ था। उसी गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी मिली। तब उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.