गुमला, मार्च 5 -- गुमला।सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा निवासी भुटकू नायक के 22 वर्षीय पुत्र शिवा नायक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना बुधवार शाम की है। कीटनाशक के सेवन से तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम शिवा नायक घर में अकेला था। इसी दौरान उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल गुमला ले गए। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.