युवक ने किशोरी को किया अगवा, धमकी
कौशाम्बी, जून 7 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी दो जून को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि चौराडीह निवासी रंगबाज पुत्र प्रेम चंद्र बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़ित के अनुसार, इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी के पिता ने उसके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.