युवक ने किया शादी से इनकार, किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ी
पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। कलीनगर तहसील के अंतर्गत माधोटांडा क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई। किशोरी के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद वह नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। परिजनों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया। घटना के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ लगी रही और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.