देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर, प्रतिनिधि सीमावर्ती बिहार के बांका जिलांतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के दिनाजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मोतीलाल हेंब्रम नामक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले की जानकारी परिजनों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में उसकी पत्नी मालती किस्कु ने बताया कि घरवालों के साथ लड़ाई होने के बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...