गौरीगंज, अप्रैल 21 -- संग्रामपुर। पारिवारिक कलह में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिजनों ने आनन फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम भावलपुर निवासी 30 वर्षीय सुरजीत पुत्र महाराजदीन ने मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे पारिवारिक कलह को लेकर घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जल्द देख लिया और नीचे उतारकर सीएचसी संग्रामपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक को सांस लेने में भारी समस्या बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुरजीत रोजी रोटी के सिलसिले में शहर में रहता है। गांव में परिवार की देखभाल बुजुर्ग पिता द्वारा किया जाता है...