चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईंपुर निवासी रमेश ने सरधुवा थाने में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि वह सरधुवा थाना क्षेत्र के ममसी गांव में बुंदेलखंड विकास निधि से हाईमास्क लाइट लगाने गया था। तभी गांव के ही छोटे सिंह ने आकर अनुसूचित जाति की बस्ती में लाइट लगाने से मना किया। वह दूसरी जगह लाइट लगाने को कहा रहा था। लेकिन उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की और जेब में पड़े दो हजार रुपये छीन लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.