फरीदाबाद, अप्रैल 28 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। बल्लभगढ़ के मुजेड़ी गांव में किराये के कमरे में रह रहे उत्तर प्रदेश के एक 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दो दिन पहले ही गांव में कमरा लेकर रहने आया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 19 साल के सुनील निवासी कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह 26 अप्रैल को मुजेड़ी गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने आया था। रविवार देर रात उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तुरंत मृतक के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.