गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट में 19 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान नीरज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के गांव लरहरी का रहने वाला था। नीरज सेक्टर-34 की मार्बल मार्केट में एक दुकान पर काम करता था और अपने पिता घोघन सिंह के साथ यहीं रहता था। मंगलवार को दुकान की छुट्टी होने के कारण नीरज काम पर नहीं गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह सोने के लिए दूसरे कमरे (झुग्गीनुमा कमरा) में चला गया। दोपहर करीब एक बजे जब उसके पिता उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए, तब वहां मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर पता चला कि नीरज ने फंदा लगा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...