मिर्जापुर, मार्च 26 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर युवक ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। मामूली रुप से झुलसे युवक का पास के अस्पताल में उपचार कराया।मोहल्ला निवासी एक 27 वर्षीय युवक नशे का आदि है। वह गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे घर पर था। नशे के सेवन के लिए अपनी मां से पैसे मांगने लगा। जिस पर मां ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह अपनी मां से विवाद करने लगा। पैसे न मिलने पर युवक ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया। कमरे के अंदर गद्दे, रजाई और बेड में आग लगा दिया और आत्महत्या का प्रयास किया। धुआं उठता देख परिजन शोर मचाने लगे। तब तक आस-पास के लोग भी पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.