बांदा, जून 10 -- बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर खुद और अपने परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जताई है। कहा कि विपक्षी पक्ष लगातार उसे व उसके परिवार को धमका रहा है। ग्राम मटौंध निवासी अरविंद पुत्र हरिप्रसाद ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 1 जून 2026 को मटौंध थाने में दर्ज एक मुकदमे की रिपोर्ट में ऐसे आरोप शामिल किए गए हैं, जिनका वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है। विपक्षी पक्ष के कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने तथा परेशान करने की धमकियां दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस कारण परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...