मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सदर अस्पताल मोड़ के समीप चितकबरा ड्रेस पहने एक युवक ने ई-रिक्शा चालक विकास कुमार का मोबाइल उड़ा लिया। युवक ने खुद को दारोगा का रिश्तेदार बताकर चालक का मोबाइल बात करने के लिए मांगा और बात करते-करते फरार हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कुछ सुराग नहीं मिला तो चालक ने शुक्रवार की शाम नगर थाने में शिकायत की। इसमें बताया है कि वह कच्ची-पक्की ओपी के सुस्ता माधोपुर का रहने वाला है। गुरुवार को एक युवक ने मिठनपुरा चौक के समीप 100 रुपये में ई-रिक्शा भाड़ा पर किया। वह चितकबरा ड्रेस पहने हुआ था। खुद को दारोगा का रिश्तेदार बताकर बोला कि सदर अस्पताल चलो, वहां से मां को इलाज के लिए ले जाना है। सदर अस्पताल मोड़ पर बोला कि उसकी मां हॉस्पिटल में है, देखकर आते हैं। उसको दो-तीन घंटे तक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.