मैनपुरी, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के ग्राम इमायदपुर में एक युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक ने अपनी बुआ से उधार दिए रुपये मांगे थे। बुआ द्वारा रुपये न देने पर वह क्षुब्द हो गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र के ग्राम इमायदपुर निवासी 35 वर्षीय उपेंद्र कुमार पुत्र सूरज सिंह का शव रविवार सुबह घर के बाहर एक आम के पेड़ पर गमछे से लटका मिला। जिसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक की पत्नी पार्वती ने बताया कि उसके पति ने अपनी बुआ सुमन पत्नी स्व. गिरंद सिंह निवासी शिकोहाबाद को मकान बनाने के लिए केसीसी से लोन लेकर 6 लाख रुपये उधार दिए थे। उसके पति ने अपना ट्रैक्टर बेचकर बुआ का...