लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ,संवाददाता। कृष्णानगर इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करने वाले युवक ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्धावस्था में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यायुवक की पहचान मानक नगर के तेजी खेड़ा निवासी अमरजीत सिंह (19) मजदूरी करता था। चौकी प्रभारी आजाद नगर गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर क्षेत्रीय लोगों ने अमरजीत के फांसी लगाने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। लेकिन युवक के आत्महत्या क्यो कि इसका पता परिजनों को नहीं है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ---------अज्ञात शव की सूचना युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं लखनऊ,संवाददाता। ...