युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, रेफर
बाराबंकी, जून 25 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के सदरापुर मजरे हसनपुर टांडा गांव में देर रात एक युवक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम सदरापुर निवासी अमन (20) पुत्र रामआधार मंगलवार की रात गांव के बाहर स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। पास में मेंथा की पेराई कर रहे मिथुन ने यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने उसे फंदे खोलकर नीचे उतारा और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार अमन गोरखपुर में एक होटल में ब्रास बैंड बजाने का काम करता है और मंगलवार को ही घर लौटा था। पिता रामआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.