हमीरपुर, मार्च 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरा युवक कुछ देर तक गांव की सड़क पर दौड़ता रहा। यह दृश्य देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुन्नीलाल प्रजापति का 28 वर्षीय पुत्र राहुल को एक साल पहले सांप ने काट लिया था। परिजनों ने उसका देसी इलाज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद से राहुल की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह अक्सर गांव की गलियों में अकेले ही घूमता रहता था और लोग भी उसकी हालत को देखते हुए उससे दूरी बनाए रखते थे। बताया जाता है कि शनिवार सुबह किसी बात को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.