नैनीताल, जनवरी 6 -- गरमपानी। रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय युवक सागर मेहरा ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी गरमपानी ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि युवक को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। परिजन घटना के कारणों की जानकारी नहीं दे सके हैं, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.