लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- मोहम्मदी। मूड़ा निजाम चौकी क्षेत्र के गांव पड़सर में एक युवक बुधवार रात मोबाइल टावर पर चढ़ गया। रात को अंधेरा होने पर युवक जब टावर से उतर नहीं सका तो उसने डर के मारे पुलिस और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने सकुशल उतार कर परिजनों को सौप दिया था। पुलिस के अनुसार गांव पडसर निवासी सुचित कुमार 20 वर्षीय पुत्र गोपीचंद बुधवार की देर शाम घर से निकलकर टहलते गांव में लगे मोबाइल टावर के पास पहुंच गया और अचानक कुछ ही देर में ऊंचाई पर चढ़ गया। पर रात होने की वजह से वह नीचे नहीं उतर सका। डर गया तो पुलिस और घर वालों को फोन लगाकर बताया कि वह टावर पर चढ़ा हुआ है। डर लग रहा है। पुलिस ने समझा बुझाकर टेक्नीशियन की मदद से सकुशल नीचे उतार लिया और परिजनों कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घर वालों का कहना है मानसिक परेशान रहता है जिसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.