युवक झुलसा, लाइनमैन पर मुकदमा
फतेहपुर, जून 19 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के आम्बी गांव निवासी सोहनलाल ने बताया कि 16 जून की शाम करीब पांच बजे उनका 23 वर्षीय पुत्र सत्यम जानवर चरा रहा था। 13 मई को आए आंधी-तूफान में ट्यूबवेल की बिजली लाइन टूटकर जमीन के करीब लटक गई थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने उसे ठीक नहीं कराया। लाइनमैन आकाश मौर्य ने बिना किसी सूचना के लाइन में सप्लाई चालू कर दी। तार के नीचे से गुजरते समय सत्यम करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलस गया। परिजन उसे पहले सीएचसी हथगाम, फिर जिला अस्पताल और बाद में कानपुर ले गए। हालत बिगड़ने पर उसे फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति अब भी नाजुक है। यह भी पढ़ें- जेई और लाइनमैन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस ने लाइनमैन पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.