बाराबंकी, अप्रैल 18 -- जैदपुर। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। शनिवार को कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ के पास पैदल आ रहे एक युवक को रोका, पुलिस टीम देखकर युवक भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद बोरे में 4.9 किलो पोस्ते के छिलका बरामद किया। पूछताछ करने पर अपना नाम अशोक कुमार निवासी ग्राम श्याम नगर थाना असन्द्रा बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। यह भी पढ़ें- युवक गिरफ्तार, 4.9 किलो पोस्ता छिलका बरामद कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- पांच किलोग्राम अफीम के साथ केदल गांव से अधेड़ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दु...