लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य निकला। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो मोटर साइकिलें भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अहम सुराग मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। जानकारी देते हुए शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरा बालूडीह-महेवागंज चौराहे पर सिसौना-दुबग्गा तिराहा के बीच रुद्रपुर मोड़ पर पुलिस ने बाइक से आए गांव सिसौना निवासी छोटू उर्फ फुर्री को रोककर पूछताछ की। मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस उसे कोतवाली लाई, जहां पर तहकीकात की। आरोपी ने बताया कि उसने दो महीने पहले शहर के नौरंगाबाद से बाइकें चोरी की गई थी। पुलिस का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.