लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के हिरही जोबला टोली निवासी एक युवक मन्हो कोयला टोली से लौटने के क्रम में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार विक्रम भगत का पुत्र रवि भगत सरहुल पर्व मना कर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मन्हो कोयला टोली के पास अज्ञात कारणों से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसका सिर फटा हुआ था और वह नशे की हालत में था। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने तत्काल उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई थी और नशे की अधिकता के कारण वह बार-बार अचेत हो जा रहा था। ...