सहरसा, मार्च 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड में बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। अपराधियों ने विद्यापति नगर फकीर टोला निवासी अपने दोस्तों साथ थार चार चक्का वाहन पर सवार सतीश चंद्र झा उर्फ छोटू मिश्रा के ऊपर करीब एक दर्जन राउंड गोली फायरिंग किया। घटनास्थल पर पुलिस को करीब एक दर्जन से अधिक खोखे मिले हैं । मृतक के शरीर के आंख, सीने सहित अन्य जगहों पर करीब एक दर्जन गोली लगी है। जिसके कारण उसकी मौके पर हीं मौत हो गई। मृतक के शव को जब शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया तो मात्र तीन गोली हीं निकाली जा सकी। जिसके बाद शव को भागलपुर भेजने का फैसला लिया गया है । जिसके बाद परिजन नाराज हो गए और नारेबाजी की। परिजनों का कहना था कि भागलपुर भेजे जाने की जानक...