मुरादाबाद, फरवरी 6 -- मझोला थाना क्षेत्र में एक युवक को उसके दो युवकों ने हॉकी से हमला कर घायल कर दिया। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के केस दर्ज किया है। थाना मझोला के शाहपुर तिगरी निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई निशांत अपने दोस्त अवशेष और अतुल के साथ खुशहालपुर रोड पर बिरयानी खाने गया था। प्रशांत के अनुसार उसका भाई बिरयानी की दुकान पर खड़ा था तभी दान सहाय का मझरा निवसी विकास और कुंवरपाल ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने हॉकी से हमला कर निशांत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विकास ओर कुंवरपाल के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी दोषी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.