शामली, मई 7 -- बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा में एक आरोपित को पूछताछ हेतु हिरासत में लेने पहुंची पुलिस को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों ने इसका इसका विरोध किया। जिससे आरोपी युवक चला गया। इसके बाद उसके भाई को ले जाने लगी तो महिलाओं एवं ग्रामीणों ने विरोध किया। बाबरी क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी एक महिला द्वारा गांव के ही युवक भोला पुत्र अरुण के खिलाफ तहरीर देकर छेड़छाड का आरोप लगाया था। उक्त मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को बाबरी पुलिस गांव हिरनवाड़ा में पहुंची थी, जहां पर ग्रामीणों द्वारा दबी जुबान में बताया गया कि पुलिस द्वारा आरोपी को बुलाया गया था। आरोपी के पुलिस क़ी गाड़ी में बैठने से पूर्व ही उसके बड़े भाई व परिजनों द्वारा पुलिस का विरोध किया गया, जिसमें आरोपी मौका पाकर मौके से फरार हो गया। ...