गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- लोनी। खुशहाल पार्क कॉलोनी में शनिवार को बीच बचाव करने पर हमलावरों ने पड़ोसी युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुशहाल पार्क कॉलोनी में रहने वाले अंकित के पड़ोसी राजू का शनिवार को कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद होने पर लोगों ने राजू के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। अंकित ने बताया कि पड़ोसी के साथ मारपीट होती देख वह बीच बचाव करने पहुंचे। उनके द्वारा विरोध किए जाने पर दो युवकों साहिल और कैफ ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है की मारपीट में उन्हें काफी चोट आई साथ ही हमलावरों ने लोहे की नुकीली वस्तु से सिर पर कई वार किए। मारपीट करने के बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...