प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के घरहिया गांव में गुरुवार देर शाम धीरज कुमार को घर के समीप सड़क पर लोगों से बातचीत के दौरान सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन धीरज कुमार को सीएचसी अमरगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एंटीवेनम इंजेक्शन लगाया और आवश्यक इलाज शुरू किया। उसकी तबीयत में सुधार शुरू हुआ तो परिजनों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- घर में घुसे विषैले स्पैक्ट्रल कोबरा को वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.