युवक को सांप ने डसा, 10 इंजेक्शन लगने से बची जान
बागपत, जून 20 -- बागपत। शहर की आयशा कॉलोनी में खाली प्लॉट में बैठे अशोक विहार लोनी निवासी युवक के पैर में ईंटों के नीचे से निकले सांप ने डस लिया। पता चलते पर परिवार वाले उसे एक सपेरे के पास ले गए। सपेरे ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाकर युवक की जान बचाई। लोनी के अशोक विहार निवासी अनस ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने भाई वसीम निवासी आयशा कॉलोनी नौरोजपुर रोड बागपत के पास आया था। गुरुवार की रात वह भाई के मकान के पास खाली प्लॉट में बैठा हुआ था, जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि प्लॉट में पड़ी ईंटों के नीचे से एक सांप निकलकर बाहर आ गया, जिस पर उसकी नजर नहीं पड़ी। तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया। उस समय उसे पता नहीं चला, लेकिन बाद में घर जाकर सांप के डंसने के निशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.