युवक को सांप ने डसा, मरा सांप लेकर अस्पताल पहुंचे
बहराइच, मई 20 -- तेजवापुर। बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के मटेहिया गांव में सांप के काटने से एक युवक गंभीर हो गया। परिजनों ने सांप को मार डाला और उसे पॉलीथीन में भरकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मटेहिया गांव निवासी संतोष घर में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थिति को संभाला। परिजनों ने मौके पर ही सांप को मार दिया और उसे पहचान के लिए पॉलीथीन में रख लिया। इसके बाद घायल संतोष को तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत पर नजर रखी जा रही है और समय रहते इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.