कटिहार, मार्च 6 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। बुधवार को कुरसेला चौक स्थित एक घर में रहने वाले लाभा निवासी शेखावत अली को सांप ने काट लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शेखावत अली कुरसेला चौक पर भाड़े के मकान में रहते हैं। इसी दौरान घर में ही सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंच जाने से स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.