बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। मामा के घर जा रहे बाइक सवार युवक को रास्ते में ससुराली जनो ने घेर लिया। उसे लाठी से पीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी 40 वर्षीय अखलेश मंगलवार की दोपहर बाइक से अपने मामा उमाकांत तिवारी के घर अटघार जा रहा था। तभी गुसियारी गांव के पास ससुराल वालो ने उसे घेर लाठी से पीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि उसका ससुराल के लोगो से विवाद चल रहा है। ससुराल वालो ने उसकी गर्दन कटवाने की धमकी दी थी। उसका आरोप है कि ससुराली जनो ने उसके साथ पीट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.