युवक को सरेराह पीटा, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
रुडकी, मार्च 17 -- लक्सर, संवाददाता। इस्माइलपुर गांव में रंजिश के चलते एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। ओसपुर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ पीड़ित को सरेराह पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर दी गई है। इस्माइलपुर निवासी सुबलेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका देवर संजय गांव में ही एक दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान ओसपुर गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बिना किसी बात के संजय के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण और राहगीर उसे बचाने के लिए दौड़े, तो हमलावर उन्हें भी देख लेने की धमकी देने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.