रांची, जनवरी 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने एचईसी गेट के पास पेट्रोल पंप परिसर में विवेक तिर्की पर वैन चढ़ाने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि हिरासत में लिया गया युवक उस समय वैन पर सवार था और उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर विवेक के साथ मारपीट की थी। उससे पुलिस घटना के संबंध में गहराई से पूछताछ कर रही है। जानकारी हो कि पिछले 31 दिसंबर की रात 11.45 बजे सेक्टर दो साइड पांच की लंका कॉलोनी निवासी विवेक अपने दोस्त अविनाश व प्रकाश के साथ स्कूटी में ईंधन लेने के लिए पेट्रोल पंप गया हुआ था। वहीं पर वैन से कुछ युवक पहुंचे थे और स्कूटी में ठोकर लगने को लेकर दोनों पक्ष के बीच पहले जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद भागते समय चालक वैन को विवेक तिर्की पर चढ़ाते हुए भाग निकला था, जिससे वह जख्मी हो गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.