अलीगढ़, मई 18 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव दुवागढ़ गोपी में पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक को अलीगढ़, दिल्ली और नोएडा के अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार गांव दुवागढ़ गोपी निवासी बुद्धपाल सिंह का 29 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र कुमार बीते बुधवार शाम करीब छह बजे घर पर था। आरोप है कि कुछ लोग उसे हिसाब-किताब करने के बहाने चांदपुर मोड़ पर बुलाकर ले गए, जहां कथित तौर पर पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। मृतक के पिता के मुताबिक कुछ देर बाद सतेन्द्र ने अपने भाई नरेश को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ रही है और ...