कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल के चौपुरवा गांव में मकान का निर्माण करा रहे युवक को विपक्षियों ने जमकर पीट दिया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चौपुरवा निवासी रमेश पुत्र छेदीलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। मंगलवार को करीब नौ बजे वह वहां मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही राजू पुत्र रामलाल, विकास पुत्र राजू, अद्दा प्रसाद पुत्र राम मनोहर वहां पहुंच गए और गाली-गलौज शरू कर दी। इसका उसने विरोध किया तो उसको लाठी-डंडा से मारापीटा गया। शोर मचने पर गांव के लोग आए तो किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...