मेरठ, जून 12 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रोहटा में बुधवार शाम मामूली विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। बाजार के बीचोंबीच एक युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सीएचसी और बाद में उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रिहान पुत्र दीन मोहम्मद बुधवार शाम बाजार में इकराम की दुकान पर सिलेंडर में गैस भरवाने गया था। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। रिहान वहां से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- युवक को लोहे की रॉड-डंडों से पीटा, नाक की हड्डी टूटी, सिर फटा जैसे ही वह बाजार में शनि मंदिर के पास पहुंचा तो आरोप है कि पहले से मौजूद इकराम व उसके पुत्र नाजिम, आमिर, बिलाल ने लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड...