संभल, जून 5 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी निवासी संतरेश पत्नी सुरेश चन्द्र ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा कि गुरुवार रात 9 बजे के करीब पति घर पर थे। तभी गांव के दो युवक आये और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में पति घायल हो गए। चौधरपुर स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रोहित, अंकित, अंकुर, अभिमन्यु निवासी सैंधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...