युवक को लाठी-डंडों से पीटा, तीन को नामजद कर मुकदमा
बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेव मिश्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा निवासी शकीला पत्नी नफीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम महादेव मिश्र में उनकी जमीन स्थित है, जिसकी देखरेख उनका भांजा सलमान पुत्र अजीमुल्ला करता है। आरोप है कि 14 मई की रात करीब 10 बजे सलमान जब जमीन पर पहुंचा तो वहां कुछ लोग जबरन बुनियाद खोद रहे थे। सलमान ने जब इसका विरोध किया और निर्माण कार्य रोकने को कहा, तो आरोपी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने सलमान पर लाठी-डंडों से हमला कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.