युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- इलाके के गांव बुढ़नापुर निवासी सतीश ने बताया कि वह मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर जाता है। वह अपने साथी राजन से काम के संबंध में बात करने उसके गांव ओदरहना गया था। वहां वह राजन के घर के पास स्थित एक परचून की दुकान पर खड़ा होकर उसका इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक छोटा बच्चा दुकान पर आया, जिससे सतीश ने पूछा कि उसे क्या चाहिए, इस पर बच्चा रोते हुए अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद बच्चे के परिजन प्रेमू, शत्रोहन और महेश लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और सतीश पर हमला कर दिया। सतीश जान बचाकर बाइक से भागने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसे डंडा मारकर गिरा दिया और फिर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। हमले में सतीश के सिर, सीने, कान और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.