हापुड़, मार्च 19 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला सोटावाली निवासी एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों पर कपड़े फाड़ने का विरोध करने पर पीड़ित व उसके बड़े भाई पर डंडों व ईंट से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर मोहल्ले के ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विशाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती चार मार्च को होली वाले दिन दोपहर बाद करीब चार बजे वह बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से वापस अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गली के पास पहुंचने पर डीजे पर नाच रहे पड़ोस में रहने वाले आकाश, केशव व गौरव ने उसे रोक लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। घर पहुंचकर उसने अपने बड़े भाई को यह बात बताई। इसके बाद उसके बड़े भाई उसे लेकर आरोपियों के पास पहुंचे और उन्हें समझाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.