आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को कुछ लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। बेलागर गांव निवासी रेखा पत्नी राम मिलन ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अविनाश शनिवार की सुबह अपने ननिहाल मित्तूपुर जा रहा था। चंडेश्वर के पास पुरानी रंजिश को लेकर हरिश्चंद्र, चंदन और 3-4 अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...