वाराणसी, अप्रैल 9 -- चौबेपुर/चिरईगांव। धौरहरा (चौबेपुर) निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार मिश्र को मंगलवार देर शाम मनबढ़ों ने लाठियों से पीट दिया। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गैर इरादतन हत्या में चौबेपुर पुलिस ने गांव के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर नहर के पास स्थित धौरहरा गांव निवासी संजय मिश्रा मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक से दवा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में चारपहिया सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। गांव के शिवा सिंह, ठल्लू सिंह समेत दो अज्ञात ने लाठी-डंडों और रॉड से संजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर संजय के भाई राजीव मिश्रा पहुंचे और उन्हें थाने लेकर गए, जहां तहरीर दी गई। उनकी हालत बिगड़ती देख परिजन नरपतप...