नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा।ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र के लुक्सर गांव में एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के भाई ने गांव के चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। शिकायतकर्ता अनिल ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को वह अपने भाई साजन के साथ नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव में पहुंचे तो रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। बिना वजह साजन के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल साजन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने अनिल की शिकायत पर आरोपी अंकित, लाला, गजेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.