नोएडा, मार्च 2 -- युवक को रास्ते में रोक कर मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दादरी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दतावली गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि भाई-बहन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सचिन ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी की देर शाम वह अपने घेर से घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सुमित और उसकी बहन ने उसे रोक लिया। इसके बाद सुमित और उसकी बहन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और सरिया से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी धमकी देकर भाग गए। मारपीट में पीड़ित को चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की ...