गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मामूली विवाद होने के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक ने एक युवक को रास्ते में रोकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शक्ति खंड तीन में रहने वाले राहुल कुमार के अनुसार पांच जनवरी की रात पड़ोस में रहने वाले विवेक से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो दोनों अपने घर चले गए, लेकिन अगले दिन दोपहर में विवेक और उसके कुछ साथियों ने उन्हें शक्ति खंड तीन में जीडी गोयंका स्कूल के पास रोक लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.