युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, मुकदमा
बरेली, मई 25 -- नवाबगंज। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक युवक अपने परिवार के साथ कस्बे में रहता है। कुछ समय पूर्व उसकी बहन को कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी रोहित बहला फुसला कर ले गया था। इस कारण अब वह रंजिश रखता है। 23 मई की शाम वह बाइक से कस्बे में स्थित अपने घर आ रहा था। आरोप है कि जरेली गांव की पुलिया के पास पहले से मौजूद रोहित उसके साथी आशीष, अरुन व एक अज्ञात ने उनकी बाइक को डंडा मार कर गिरा दिया। आरोपियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.